जनसंचार में रोजगार के लिए तकनीकी ज्ञान और भाषा पर होनी चाहिए अच्छी पकड़- प्रो. अनिल उपाध्याय
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को जनसंचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी ने जनसंचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को जन्म दिया है। इस क्षेत्र में रोजगार की तलाश करने वालों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ भाषा पर अच्छी पकड़ रखनी चाहिए।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व मुख्य संपादक अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में बहुत तेजी से बदलाव आ रहे हैं, कार्यदायित्व भी बदले हैं।


















