जौनपुर : गैस लीक होने से लगी आग, मिठाई बना रहा युवक झुलसा
सिंगरामऊ। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 कस्बे के महाकाली मंदिर परिसर स्थित मिठाई की दुकान में सोमवार की सुबह मिठाई बना रहे संजय मोदनवाल की गैस रिसाव होने से भीषण आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए परंतु आग विकराल रूप पकड़ती जा रही थी। मौके पर पहुंचे सिंगरामऊ थाने के कांस्टेबल लक्ष्मी गुप्ता ने हिम्मत दिखाते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग को बुझाया। घायल संजय को एंबुलेंस से बदलापुर सीएससी ले जाया गया जहां शुरुआती उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया।