44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

हिन्दू इण्टर कालेज के संस्थापक शिक्षाविद यमुना प्रसाद की स्मृति में किया गया पौधारोपण

हिन्दू इण्टर कालेज के संस्थापक शिक्षाविद यमुना प्रसाद की स्मृति में किया गया पौधारोपण

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नगर के हिन्दू इण्टर कालेज के परिसर में संस्थापक व आजीवन प्रबंधक यमुना प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर सोमवार को भाजपा व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने श्रद्धा भाव से माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर में आम के पौध का रोपण किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेत्री पुष्पा शुक्ला ने कहा कि ऐसे महामानव व संस्थापक श्री गुप्त जी को याद कर लगाया गया यह पौधा आगे चल कर फलदार होकर निश्चित ही लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने हर लोगों को एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य रूप से प्राधानाचार्य दिनेश शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त पिन्टू, सभासद धर्मेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री रंजीत भोजवाल, दुर्गेश दूबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह पिंटू, शिव लाल सोनी, जितेंद्र मौर्य, राज कुमार मौर्य, राजीव जायसवाल समेत तमाम लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427770
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This