जौनपुर : गोंवश से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा

जौनपुर : गोंवश से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                       थाना क्षेत्र के बामी गांव में बृहस्पतिवार भोर में ग्रामीणों ने मवेशी लदे पिकअप को पकड़ लिया लेकिन पशु तस्कर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप से छह मवेशी को बरामद किया। इसमें से एक पशु की मौत हो चुकी थी जबकि एक बेहोशी की हालत में रहा। चार को सुरक्षित बचा लिया गया है।
ग्राम पंचायत बामी में करीब तीन बजे मवेशी लदा पिकअप भुसौला-बंधवा मार्ग से जा रहा था। इसे ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। पिकअप हड़बड़ी में गांव में बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे फंस गई। तस्करों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पहले तो उन्होंने पिकअप में सुअर लदे होने का बहाना किया, लेकिन ग्रामीणों के सख्ती दिखाने पर तस्कर भागना शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने जब तिरपाल से बंधी पिकअप को खोला तो उसमें ठूंस-ठूंस कर, पैर बांधकर पशु लादे गए थे। जब तक पशुओं को मुक्त कराया गया, एक की मौत हो गई थी। एक बेहोशी की हालत मिला जबकि चार सुरक्षित रहे। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि बामी गांव से पकड़ी गई पिकअप को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर पशुओं को पशु पशुशाला भेज दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : सभी डाकघरों में आज बनेगा आधार
Next articleजौनपुर : पूर्व विधायक जावेद अंसारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?