जौनपुर : पूर्व विधायक जावेद अंसारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जौनपुर : पूर्व विधायक जावेद अंसारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

# मदर निसा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया आयोजन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फैज़ान अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जौनपुर सदर के पूर्व विधायक हरदिल अजीज स्व. जावेद अंसारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
(फाइल फोटो)
इस दौरान अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में फैजान अंसारी ने बताया कि जावेद साहब गरीबों मजलूमों की आवाज उठाने वाले व्यक्ति थे, वो हमेशा जमीनी स्तर से जुड़े हुए लोगों की राजनीति करते थे। इतने सरल शख्शियत के मालिक थे कि हर इंसान उनसे मिल कर अपनी बात कह सकता था। इसी कारण उनके घर और कार्यालय पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती थी। उन्होंने हमेशा बेसहारों की आवाज बनने की कोशिश की।
चंद्र भान चौहान ने जावेद अंसारी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जावेद साहब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी लोगों में गिने जाते थे, उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था, सन् 1995 तक वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में रहें और सन् 1996 में उन्होंने समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया और 2007 से लेकर 2012 तक जौनपुर सदर से विधायक रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जौनपुर के विकास के लिए अनेकों कार्य किया।
फाउंडेशन के सदस्य डाॅ काशिफ शेख पूर्व विधायक को अपनी खिराज-ए- अकीदत पेश करते हुए कहा कि आप अपने जीवन काल में हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया आपकी नज़र में सभी लोग आपके परिवार की तरह थे यही कारण था कि आप जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेताओं में अपनी खासियत रखते थे। अपनी इन्ही अच्छाइयों के कारण आप मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते थे।
पूर्व विधायक मरहूम जावेद अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से राजीव सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, अजय यादव, अरुण यादव, बेलाल आतिश, सुफियान अंसारी, रिज़वान अहमद, गुफरान अहमद, इस्लाम पप्पू, सलीम खान, जमील अहमद, कफील अहमद, सोनू राईन, ज़ेया अनवर, चंद्रभान चौहान, डाॅ काशिफ शेख, रोहित मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गोंवश से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा
Next articleजौनपुर : शिक्षाविद व पत्रकार राजेन्द्र सोनी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?