खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेंद्रज सिंह ने अपने हमराहियों के साथ गुरुवार को गोरारी पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान गोबध में वांछित चल रहे अभियुक्त हलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की। इसके विरुद्ध खेतासराय व शाहगंज में संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। टीम में उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, दिनेश यादव, दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव शामिल रहे।