जौनपुर : ग्राम प्रधान ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप 

जौनपुर : ग्राम प्रधान ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप 

रामनगर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             विकासखंड के कुंभापुर ग्राम सभा के प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाया है मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र दिया है।जानकारी के अनुसार कुंभापुर गांव में विगत कई माह से खड़जा निर्माण को लेकर ग्रामीणों व प्रधान में विवाद चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान चक मार्ग से ज्यादा जगह लेकर किसानों की निजी जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं जिसको लेकर गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी मडियाहूं को प्रार्थना पत्र भी दिया है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान पति सुभाष प्रजापति ने कहा कि गाँव के लोग विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे व छोटी जाती का होने के कारण हमेशा उत्पीड़न करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।
Previous articleआजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मौलवी समेत दो की दर्दनाक मौत 
Next articleजौनपुर : सीएम आवास के लाभार्थियों के अविलम्ब शुरू कराएं काम- बीडीओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?