आजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मौलवी समेत दो की दर्दनाक मौत 

आजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मौलवी समेत दो की दर्दनाक मौत 

सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका24×7
                  लखनऊ- बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना अंतर्गत खुदादादपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी मौलवी फैज (63) खुदादादपुर गांव निवासी मो. खुर्शीद (55) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। खुदादादपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौलवी फैज व मो. खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। मो. खुर्शीद परिवार के साथ महाराष्ट्र प्रांत के भिवंडी में रहते थे। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आए हुए थे। वहीं मौलवी फैज मदरसा इस्लाह सरायमीर में शिक्षक थे। वे पांच पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे।
Previous articleजौनपुर : अनियमितता पाए जाने पर तीन उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निरस्त 
Next articleजौनपुर : ग्राम प्रधान ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?