जौनपुर : ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फूंका मड़हा, दो पक्ष में विवाद
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराई में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर अराजक तत्वों ने तीन मड़हे फूंक दिया। एक दूसरे पर मड़हा जलाने का आरोप लगाते हुए दो पक्षो में विवाद हो गया।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत बराई के औदर पुरावा की दलित बस्ती में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया। बुधवार की रात दो पक्ष एक दूसरे पर मड़हा फूंकने का आरोप लगाते हुए आपस मे भिड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक एक पक्ष विधवा बिंदु देवी अपने मायके में ही रहती है।

















