जौनपुर : एसीएमओ की जांच से निजी चिकित्सकों में हड़कंप
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 एडिशनल सीएमओ डॉ राजीव यादव गुरुवार को निजी चिकित्सकों के यहां छापेमारी की। नगर में उनके आने की सूचना से निजी चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोपहर में वह पहले एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। यहां जांच में कुछ नहीं मिला। इसके अलावा दो अन्य चिकित्सालयों के अलावा एक पैथॉलाजी सेंटर की जांच की। सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद पीएचसी सोंधी का जांच पड़ताल करने के बाद वखपस चले गए। एसीएमओ ने बताया कि यह उनकी रूटीन चेकिंग थी। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।