जौनपुर : ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक विजेता नम्रता यादव का हुआ भव्य स्वागत
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
जिले की बेटी व ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय करने के बाद अपने गांव बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव पहुँची। गांव पहुचने के बाद बदलापुर से नम्रता के गांव तियरा तक जोरदार स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर लोग थिरकते हुए खुशी से झूम रहे थे। बेटी इस कामयाबी पर पूरा गांव खुश हैं।

हालांकि वह 53 किलो भार वर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक मुकाबले में हार गई थी लेकिन कांस्य पदक जीतकर नम्रता ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस जीत से हर कोई उसे बधाई दे रहा है। नम्रता से पूछने पर बताया कि मेरे कोच मनोज यादव और गांव वालों के सहयोग से आज मै इस मुकाम पर पहुँच पाई हूँ। मै सबका दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।आपको बता दे कि बेहद गरीब होने के कारण नम्रता के सामने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे का संकट आ गया था।


















