जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह ने अपने हमराहियों के साथ अकबरपुर मोड़ के समीप से प्रदीप गिरी पुत्र नीलकमल गिरी निवासी भैरोभानपुर थाना केराकत को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ शनिवार को देर रात्रि लगभग 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा, चौकी प्रभारी सर्की विवेकानन्द सिंह, उपनिरीक्षक सुशील यादव, मुख्य आरक्षी लल्लन राम, आरक्षी भूपेश कुमार शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक विजेता नम्रता यादव का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?