जौनपुर : घटता जल स्तर चिन्ता का विषय- सुरेंद्र सिंह
# वर्ष जल संचयन गोष्ठी में दिए गए जल संरक्षण के टिप्स
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सोंधी ब्लाक के सभागार में गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जल संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी गई। लगातार घटते जलस्तर पर वक्ताओं ने चिंता व्यक्त किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि घटता जल स्तर चिन्ता का विषय है।सरकार नमामि गंगे योजना चला रही है। नदियां दूषित हो रही हैं, नदियों को मल मूत्र एंव गंदगी से सुरक्षित रखना है।

















