जौनपुर : घायलावस्था में मिली नीलगाय, ग्रामीणों की पहल पर हुआ इलाज

जौनपुर : घायलावस्था में मिली नीलगाय, ग्रामीणों की पहल पर हुआ इलाज

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र अंतर्गत एतमादपुर गांव के एक खेत में नीलगाय घायलावस्था में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खेत के मुखिया रामदवर यादव नें सोंधी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ विपिन कुमार को सूचना दी तो पशुपालन विभाग की टीम भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक डॉक्टर विपिन कुमार ने उसका इलाज किया और खेत में उचित स्थान पर रखवा दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी कपिल देव मिश्रा को सूचना दिया गया। मौके पर इलाज के दौरान प्रमुख रूप से रामदवर यादव, साजन यादव, रामतीरथ यादव, संदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : भ्रष्टाचार…  डीएपी के साथ किसानों को जबरन दिया जा रहा यूरिया लिक्विड, किसान हलकान 
Next articleबांदा : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करते समय हैवान ने खींची फोटो
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?