जौनपुर : घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली शामिल करना सपा का ऐतिहासिक कदम- इंदुप्रकाश यादव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण को रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे है लगातार विभिन्न राजनैतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इसी क्रम में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। जिसका परिणाम यह है कि यूपी की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया।जिस पर जौनपुर के समस्त शिक्षक कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।



















