जौनपुर : चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिरने से युवक घायल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर शनिवार की रात चलती ट्रेन से असंतुलित होकर युवक ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे युवक का पैर बुरी तरह से टूट गया। ट्रेन जाने के बाद युवक को आरपीएफ ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

शनिवार की रात आजमगढ़ जनपद के माहुल थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी आकाश मिश्रा (23) पुत्र संतोष मिश्रा शनिवार को फूलपुर से कैफ़ियत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर शाहगंज आया। स्थानीय स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म नम्बर एक से दिल्ली के लिए चलती ट्रेन में सवार होकर दरवाजे के पास बैठ गया। ट्रेन में भीड़ के कारण धक्का-मुक्की से वह असंतुलित होकर गिर गया। आरपीएफ ने घायल युवक के परिवार को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
















