अनुशासनहीनता व विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित 

अनुशासनहीनता व विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने व अनुशानहीनता के आरोप में निलम्बित कर दिया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताते हैं कि थाना मछलीशहर पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र यादव व आरक्षी अनिल कुमार यादव द्वारा गत 14 अक्टूबर की सायं थाना क्षेत्र अन्तर्गत जंघई चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान के गद्दीदार से देशी शराब की मांग करने व न देने पर उत्पात मचाने, गाली-गलौज करने व मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके कारण पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने के तथ्य प्रकाश में आने पर उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से आरक्षी योगेन्द्र यादव व आरक्षी अनिल कुमार यादव को निलम्बित किया गया है तथा इनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है
Previous articleजौनपुर : चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिरने से युवक घायल
Next articleटीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?