जौनपुर : चलते ऑटो से कूदा विक्षिप्त युवक, ट्रक की चपेट में आने से मौत

जौनपुर : चलते ऑटो से कूदा विक्षिप्त युवक, ट्रक की चपेट में आने से मौत

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के समीप जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर चलती ऑटो से एक अवसाद ग्रस्त युवक कूद गया और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक फिलहाल मौके से फरार होने में सफल रहा।बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया गांव निवासी राजकुमार 32 पुत्र लोरिक जो कि अवसाद ग्रस्त था को घर की महिलाएं किसी चिकित्सक को दिखाने के लिए गौरा बादशाहपुर लेकर आ रही थी।

बिथार गांव के पास उक्त युवक अचानक चलती ऑटो से कूद गया, तथा पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त युवक अवसाद ग्रस्त था। साथ जा रही महिलाओं के मुताबिक उसे किसी चिकित्सक के यहां दिखाने ले जा रहे थे। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकृषि वैज्ञानिक पद पर हुआ डॉ हिमांशु का चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता
Next articleजौनपुर : राष्ट्रीय पक्षी की मौत, ग्रामीणों ने किया ससम्मान अंतिम संस्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?