कृषि वैज्ञानिक पद पर हुआ डॉ हिमांशु का चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
विकास खंड अन्तर्गत सरैंया गांव निवासी डॉ हिमांशु राय का चयन कृषि वैज्ञानिक (विषय वस्तु विशेषज्ञ) के रुप में कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी जनपद मऊ में होने पर परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री राय के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।डॉ हिमांशु राय के पिता अशोक कुमार राय ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ने लिखने में होशियार था, उसके विषय वस्तु विशेषज्ञ के रुप में चयन होने पर परिजनों सहित श्रेत्रीय लोगों में भी खुशी का माहौल है।


















