जौनपुर : चाकूबाजी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : चाकूबाजी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 कस्बे के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में सिगरेट के पैसे मांगने पर चाकूबाजी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर हत्या की कोशिश समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक युवक नगर पालिका के एक सभासद का भाई है।बताते चलें कि पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में मंगलवार सुबह अजुबुद्दीन और उस्मान नामक स्थानीय युवकों ने चंदन पुत्र स्व. शंकरलाल नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी गर्दन पर बायीं तरफ गहरा घाव हो गया था।

पीड़ित के बड़े भाई संतोष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दोनों आरोपियों ने सिगरेट और गुटखा लिया। भाई चंदन ने पैसा मांगा तो भद्दी गालियां देने लगे। प्रतिरोध करने पर चंदन और भाई संतोष पर हमला बोल दिया, जिसमें भाई चंदन गर्दन पर चाकू लगने से बुरी तरह घायल हो गया। संतोष के भी हाथ में चोट आई। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से चंदन को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने के चलते घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। विधायक रमेश सिंह भी मंगलवार शाम पीड़ित का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि आरोपियों अजुबुद्दीन उर्फ मोटे पुत्र बाबू नाऊ और उस्मान पुत्र रहबर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की कोशिश करने के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : रोजगार मेले में 82 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next articleजौनपुर : जीपीएस बताएगा कहां लगा है जाम, टीम भेजकर कराएंगे समाधान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?