जौनपुर : रोजगार मेले में 82 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
# बसंती देवी आईटीआई के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे के पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जय भारत मारुति लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले में करीब 200 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 82 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) की कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड के प्रतिनिधि के तौर पर कंपनी के एचआर हेड राजन कुमार की देख-रेख में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस दौरान कंपनी की तरफ से रवि गुप्ता और जितेंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मेले में यूपी के अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों के अभ्यर्थी भी सम्मिलित हुए।



















