जौनपुर : चारों भाइयों का मिलन देख भाव-विभोर हुए उपस्थित जन, छलके नैन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर का ऐतिहासिक भरत-मिलाप शुक्रवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख लोगों के नैन छलक उठे और लोग चारों भाइयों के जयकारे लगाने के साथ उन पर पुष्पवर्षा करने लगे।गोला बाजार से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मेनरोड, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते हुए शोभायात्रा भोर में पुनः गोलाबाजार पहुंची।



















