एडवोकेट ज़ाकिर ए अहलेबैत नज़र हसन की मजलिसे चेहल्लुम आज

एडवोकेट ज़ाकिर ए अहलेबैत नज़र हसन की मजलिसे चेहल्लुम आज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               ज़ाकिर ए अहलेबैत और अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नज़र हसन के चालीसवें की मजलिस 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को इमामबाड़ा मीर सखावत हुसैन ख्वाजा दोस्त पोस्तीखाना में 9 बजे सुबह  होगी। इस मजलिस में सोजखानी नजर हसन मरहूम एडवोकेट के साथी और गौहर अली जैदी के साथी करेंगे। मजलिस को संबोधित करेंगे दिल्ली से आ रहे मौलाना सैय्यद मोहम्मद नज़र जैनबी मजलिस के बाद अंजुमन सज्जादिया मुफ्ती मोहल्ला नौहां मातम करेगी।

आपको बता दें कि अधिवक्ता नजर हसन का पिछले महीने 14 सितंबर को लम्बी बीमारी के बाद उनके आवास पर इंतकाल हो गया था जिससे पूरा शहर गम में डूब गया था। अधिवक्ता के दोनों पुत्र आरिफ रिजवी और आसिफ रिजवी ने तमामी मोमनीन से ज़्यादा से ज़्यादा तादात मे शिरकत करने की गुज़ारिश की है।
Previous articleजौनपुर : मेले में मुलाकात के लिए भदोही से पहुंचे प्रेमी की हुई पिटाई
Next articleजौनपुर : चारों भाइयों का मिलन देख भाव-विभोर हुए उपस्थित जन, छलके नैन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?