जौनपुर : चार दिन से गायब अधेड़ का बेसव नदी में मिला शव

जौनपुर : चार दिन से गायब अधेड़ का बेसव नदी में मिला शव

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के सोंगर गांव से गायब एक अधेड़ का शव चौथे दिन गुरुवार की देर शाम गांव के निकट बेसव नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
सोंगर गांव निवासी 52 वर्षीय रामपत 21 नवंबर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम कोई नदी की तरफ शौच करने गया था। जहां रामपत का शव पानी में उतराया देखा गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच कर शव को घर ले आए। परिजन मृतक का मानसिक संतुलन ठीक न होना बता रहे हैं।
Previous articleसुल्तानपुर : महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा बवाल 
Next articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?