जौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

जौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सवंसा गांव निवासिनी रजवंती देवी गुरुवार की रात को शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी अचानक पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतका के पुत्र राजेश के सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : चार दिन से गायब अधेड़ का बेसव नदी में मिला शव
Next articleजौनपुर : लेखाकार सहित छह कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?