जौनपुर : चिंगारी से लगी आग, मड़हा समेत गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

जौनपुर : चिंगारी से लगी आग, मड़हा समेत गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                स्थानीय विरसादपुर गांव में आग सेंकते समय चिंगारी से मड़हे में आग लग जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया, मिली जानकारी के मुताबिक विरसादपुर गावँ निवासी मंगला यादव के परिवार वाले शनिवार की सुबह आग सेक रहे थे कि आग की चिंगारी से मड़हे में अचानक आग लग गयी जिससे मड़हा समेत हजारों का नुकसान हो गया।मंगला यादव ने बताया कि आग से मड़हा तो पूरी तरह से जलकर राख हो गया उसमें रखा अनाज व गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटो बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
Previous articleजौनपुर : बंजर जमीन पर अतिक्रमण कर शौचालय बनाने का आरोप
Next articleजौनपुर : नहीं रहे समाजसेवी भूपनारायण सिंह, लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?