जौनपुर : नहीं रहे समाजसेवी भूपनारायण सिंह, लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के गजेंद्रपुर गॉव निवासी समाजसेवी भूप नारायण सिंह (78) नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार की रात लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान अपने जीवन की अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्रीयजनों में शोक की लहर छा गयी। वह गम्भीररूप से असाध्य बीमारी से ग्रसित थे।


















