बदलापुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने अपने हमराही कांस्टेबल दिनेश यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम तियरा से अखिलेश यादव पुत्र संजय यादव निवासी ग्राम रतासी थाना सिगरामऊ को चोरी की बाइक हीरो डीलक्स रंग लाल व काला चेचिस न0 MBLHA11ATF9J30347 बदला हुए नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।