जौनपुर : हत्यारोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम को दो आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की शुक्रवार की रात गौरही महादेव बाजार में शराब ठेके के पास हुए विवाद में उसकी ईट से कूंच कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें नामजद तीन आरोपियों में से दो आरोपी सगे भाई जयप्रकाश यादव व विकास यादव को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने हमराहियों के साथ मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुए ईट को भी बरामद कर लिया।

















