जौनपुर : चोरी के तीन बाइक के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सुजानगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, दो अवैध असलहा व कारतूस के साथ चार शातिर वाहन चोरों को दो गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


















