जौनपुर : चोरों के लिए केराकत क्षेत्र बना सेफ जोन
# किसी भी चोरी का खुलासा करने में स्थानीय पुलिस नाकाम
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत क्षेत्र इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ जोन बना हुआ है क्योंकि यहां पर पुलिस की निष्क्रियता इतनी अधिक है कि चोरों व अपराधियों के हौसले अत्यधिक बुलंद हैं। हाल में ही क्षेत्र के देवकली बाजार में पिकेट ड्यूटी से महज 100 मीटर पर एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान का छत खोलकर चोरों ने 25 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी थी जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।बताते चलें कि क्षेत्र में थानागद्दी चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर कुछ दिनों पूर्व एक साथ चार-चार गुमटियों के ताले तोड़कर चोरी कर लिए गए और पुलिस अपनी मुस्तैदी का दम भरती रह गई।

















