जौनपुर : अकबरपुर के दुर्गा पंडाल में उमड़ रही है भारी भीड़

जौनपुर : अकबरपुर के दुर्गा पंडाल में उमड़ रही है भारी भीड़

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर क्षेत्र में देवी भक्तों का हुजूम दिखाई पड़ा। अकबरपुर गांव में स्थापित अंबर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भी देवी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

समिति के आशुतोष सिंह, त्रिलोकी पाठक, अभिनव सिंह, अखिलेश सिंह, अरविन्द सिंह, रानू सिंह, नखड़ू पाठक, अवनीश मिश्रा आदि ने पूरे पंडाल की आकर्षक सजावट की है जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। समिति के संस्थापक आशुतोष सिंह ने बताया कि यह पंडाल वर्ष 1992 से प्रत्येक वर्ष स्थापित किया जाता रहा है। इस दुर्गोत्सव में आस-पास के कई गावों के श्रद्धालू दर्शन पूजन करने आते हैं। पूरे नवरात्रि में प्रत्येक शाम को मेला भी लगता है।
Previous articleचिंताजनक… कोरोना से ठीक होने के दो साल बाद भी फूल रहीं सांसें
Next articleजौनपुर : चोरों के लिए केराकत क्षेत्र बना सेफ जोन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?