जौनपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर एसडीएम ने किया बौलिया मंदिर का निरीक्षण 

जौनपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर एसडीएम ने किया बौलिया मंदिर का निरीक्षण 

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की एक टीम में श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने कल से शुरू होने वाले छठ महापर्व की तैयारी की जानकारी ली।
आप को बता दें कि पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन छठ डूबते सूर्य को दिया जायेगा और चौथे दिन उगते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ, शाहगंज के श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर दिया जाएगा। इस महापर्व को देखते हुए युद्ध स्तर पर घाटों की साफ सफाई वी साज सज्जा शुरू है। मंदिर के महंत बाबा धीरज दास ने उप जिलाधिकारी अंकित कुमार इस महापर्व के तैयारी की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशासन टीम के साथ श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा बालक दास सहित मंदिर के अन्य सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleआगरा : रसगुल्ले के विवाद में चला चाकू, एक की मौत, 12 घायल 
Next articleजौनपुर : वक़्त की कद्र जो नहीं करते, जिन्दगी भर वो हाथ हैं मलते…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?