सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी पत्रकार गिरफ्तार

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी,फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी पत्रकार गिरफ्तार

गोरखपुर। 
तहलका 24×7
              सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रुप से 10 लाख रुपये की ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने आरोपी पत्रकार विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार,थाना बांसगांव में 13 जून को दर्ज एफआईआर में पीड़िता खुशी यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये लिए।
आरोप है कि इसमें 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 6.50 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद आरोपी ने एक कथित नियुक्ति पत्र देकर लखनऊ सचिवालय में ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिलाया।पीड़िता जब सचिवालय पहुंची तो वहां जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।शिकायत के आधार पर थाना बांसगांव में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी, निवासी कौड़ीराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी प्रकार अन्य लोगों को भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी तो नहीं की।अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Previous articleहाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 15 अगस्त से शुरु होगी ओटीएस योजना
Next articleलोढ़न गोलीकांड में क्रॉस एफआईआर से उठे सवाल, घायल पक्ष पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?