जौनपुर : छत की पटिया गिरने से मां संग दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : छत की पटिया गिरने से मां संग दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के खुदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान एक जर्जर मकान के छत का पटिया गिर गया। जिसमें रह रहे बिहार निवासी गैस सिलेंडर डिलेवरी मैन की पत्नी और उसके दो बच्चे घायल हो  गए। घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। जहां डिलेवरी मैन की पत्नी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिहार के जिला बेगूसराय थाना ओपी छौराही, गांव चौफर निवासी राजेश कुमार खेतासराय एक गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलेवरी का काम करता है। खुदौली स्थित ताराराम निषाद के मकान में सपरिवार किराये पर रहता है। शुक्रवार दिन भर बारिश होने से राजेश आवास से बाहर नहीं निकल पाया। दोपहर में वह दो मिनट के लिए कमरे से बाहर निकल गया। तभी कमरे के छत की पटिया उसके परिवार पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर राजेश की 30 वर्षीय पत्नी चंदा कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री आस्था और एक वर्षीय पुत्री रागिनी घायल हो गई, चंदा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Previous articleजौनपुर : आज सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” से…
Next articleजौनपुर : फरार वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?