जौनपुर : आज सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” से…

जौनपुर : आज सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” से…

# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में आज से 1 अक्टूबर तक चलेगा “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा”

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में इस वर्ष 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” का आयोजन कस्बा स्थित आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में किया गया है।

हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ जेपी दूबे ने बताया कि “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एंव क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। डॉ दूबे ने इस महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहभागिता करनी की अपील किया है। वहीं डॉ दूबे ने बताया कि रक्त ईश्वर का दिया हुआ एक अमूल्य देन है जिसका दान महादान कहा जाता है क्योंकि इसके दान से हम एक जिंदगी बचाते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 1 अक्टूबर तक “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” चलाया जाएगा।

डाॅ जेपी दूबे ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग इस “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” में अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने आगे बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि बहुत सारे फायदे होते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है, नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं। लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती है।
Previous articleजौनपुर : धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में चकबन्दी अधिकारी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज 
Next articleजौनपुर : छत की पटिया गिरने से मां संग दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?