जौनपुर : छापेमारी के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में मची खलबली

जौनपुर : छापेमारी के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में मची खलबली

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित लाइफ पाइंट हास्पिटल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल की छापेमारी के बाद इलाके में अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहे संचालकों में खलबली मच गयी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के द्वारा शनिवार को उक्त हास्पिटल के निरीक्षण में कई खामियां पायी गयी थी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उक्त अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सीएमओ को दिया था वहीं गौरा बादशाहपुर कस्बे में कई ऐसे अस्पताल है जिन्होंने डिग्री धारी चिकित्सकों के नाम अपने साइनबोर्ड पर लिखवा दिए है मगर उन चिकित्सकों का अस्पताल आना जाना नहीं रहता है उनकी आड़ में झोला छाप डॉक्टर अपनी दुकानें चला रहे हैं जिनमें खलबली मची रही।
Previous articleजौनपुर : ऑटो और कार की टक्कर में एक घायल, बाल-बाल बचे कार सवार
Next articleजौनपुर : अवैध वसूली कर रहे फर्जी मीटर रीडर की ग्रामीणों ने की दैहिक समीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?