जौनपुर : अवैध वसूली कर रहे फर्जी मीटर रीडर की ग्रामीणों ने की दैहिक समीक्षा

जौनपुर : अवैध वसूली कर रहे फर्जी मीटर रीडर की ग्रामीणों ने किया दैहिक समीक्षा

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र में इन दिनों फर्जी मीटर रीडर मीटर लगवाने के नाम पर उपभोक्ता से दो- दो हजार रुपये की वसूली कर रहे है। ऐसे ही मियांचक बाजार में एक मामला प्रकाश में आया कि उपभोक्ता से पैसे मांग रहे फर्जी मीटर रीडर को मियांचक गांव में पकड़ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी जिससे मियांचक बाजार में भीड़ जुट गयी, बाद में गलती मानने पर छोड़ दिया गया।

खरगापुर (खोइरी) गांव निवासी उपभोक्ता दीपक गौतम का आरोप है कि 3 फरवरी को उनके यहां दो मीटर रीडर धनंजय गौतम व अजीत गौतम पहुँचे। अपने को मीटर रीडर बताकर उसके घर को चेक कर मीटर न लगा होने पर 2 हजार रुपये मांगने लगे। उपभोक्ता ने पैसा न होने की बात कहीं तो मीटर रीडर ने कहा कि कम से कम 700 रुपये देना ही पड़ेगा नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। यह पैसा बड़े साहब (अपने सुपरवाइजर) को देना है। जब बात नहीं बनी तो उन लोगो ने दो किलो मीट ही दिलाने के लिए कहा। जिस पर उसे संदेह हो गया और दूसरे दिन आने को कहा। शनिवार की शाम को मियांचक बाजार पहुंचे फर्जी मीटर रीडर के बारे में विभाग ने फर्जी बताया जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त जालसाजों की पिटाई कर दी। बाद में गलती मानने पर ग्रामीणों ने उक्त जालसाजों को छोड़ दिया गया।
Previous articleजौनपुर : छापेमारी के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में मची खलबली
Next articleजौनपुर : प्राथमिक विद्यालय भवन हुआ जर्जर, आकस्मिक दुर्घटना की आशंका प्रबल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?