जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो घायल
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 क्षेत्र के जमंदानीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को पाटीदारों ने सोनू (18) एंव जितेंद्र (25) को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय पुरुष चिकित्सालय लाया।