जौनपुर : जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बची जान
करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट चली गोलियां, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीन बंटवारा को लेकर राय साहब यादव एंव मुन्ना यादव में कई दिनों से विवाद चल रहा था मंगलवार सुबह राय साहब यादव और मुन्ना यादव में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया इसी बीच मुन्ना यादव ने देशी तमंचा से राय साहब यादव के ऊपर फायर झोंक दिया।


















