जौनपुर : किसान मोर्चा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : किसान मोर्चा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सरकार की किसान मजदूर, विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को तहसील परिसर में राजनाथ यादव की अध्यक्षता मे किसान मोर्चा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

धरने के दौरान सभी ने किसान आंदोलन के तहत एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने, डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेने, आशा, आंगनवाड़ी, रसोइयो व अन्य स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मनरेगा का बजट बढ़ाने साल मे दो सौ दिन काम सहित तेरह सूत्रीय मांग को लेकर रोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित तेरह सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को सौंपा। धरना को अशोक कुमार पांडेय, बसंत लाल, धर्म राज पटेल, बाबू राम सहित कई लोगो ने संबोधित किया।

Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बची जान
Next articleजौनपुर : महिला पीजी कॉलेज की टीम अव्वल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?