जौनपुर : जान से मारने की धमकी मिलने पर प्रधान ने लगाई डीएम से लगाई न्याय की गुहार
# कार्यवाही नहीं की गई तो प्रधान संघ धरना प्रदर्शन को बाध्य- फौजी सुभाष यादव
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर व जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित प्रधान ने बुधवार की सुबह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिल न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अटरौरा ग्राम प्रधान रामसमुझ यादव दिए गए प्रस्ताव के अनुसार गांव में खड़ंजा लगवा रहे थे कि ललित पुत्र सहदेव मौके पर पहुंचकर काम को रोकवाते हुए बोला कि जब तक मेरे घर का खड़ंजा नहीं लगेगा तब तक गांव में कोई भी खड़ंजा नही लगेगा। इस पर ग्राम प्रधान ने ललित से यह कह कर बात को समझाने लगे कि जिस खड़ंजे की बात आप कर रहे हो वह राजस्व अभिलेख खड़ंजा दर्ज नहीं है इसीलिए वहां खड़ंजा नहीं लग सकता है क्योंकि मुझे अधिकार नही है कि किसी के निजी जमीन में खड़ंजा लगा सकूं।


















