ससुराल में आए युवक ने खाया विषाक्त,निजी अस्पताल में भर्ती
# घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम,समय पर इलाज मिलने से हालत में सुधार
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के एतमादपुर गांव में स्थित ससुराल आए एक युवक द्वारा कथित रुप से विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।

जानकारी के अनुसार रितेश नामक युवक अपनी ससुराल एतमादपुर गांव निवासी राजेश पासवान के घर आया हुआ था।इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी,जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरु किया।समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।परिजन इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला बता रहे हैं।फिलहाल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

















