जौनपुर : जालसाजी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

जौनपुर : जालसाजी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जौनपुर ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जालसाजी के एक मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
मदारपुर दोयम निवासी हरिशंकर ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सुमन देवी, धर्मा देवी, सूरज, राजेंद्र व अमरनाथ के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। उनका कहना है कि धर्मा देवी ने एक अक्टूबर 2018 को ग्राम हरबसपुर स्थित अपनी भूमि का वादी के पक्ष में रजिस्टर्ड बैनामा कर दिया था।
बैनामे के बाद भी उन्होंने अपना व अपने पुत्र सूरज का नाम उस जमीन पर दर्ज करा लिया। उसके बाद साजिश करके सुमन देवी, राजेंद्र व अमरनाथ को गवाह बनाते हुए 15 जून 2022 को सुमन देवी को जमीन का बैनामा कर दिया। थाने में तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष लाइन बाजार को दिया है।
Previous articleजौनपुर : नौ सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुरू हुई तैयारी
Next articleजौनपुर : बिना डिग्री के चल रहे क्लिनिक व पैथालॉजी को किया सीज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?