जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण
# 172 में से महज 17 बच्चे मिले उपस्थित, खाने का टेंडर न होने से बच्चों की शिक्षा बाधित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकासखंड सिरकोनी अंतर्गत गयासपुर में बने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय में कुल 172 बच्चे नामांकित है लेकिन मौके पर केवल 17 बच्चे उपस्थित रहे।

समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि खाने का टेंडर नहीं हो पाने की वजह से बच्चे नहीं आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द भोजन का टेंडर करा कर सुचारू रूप से पठन-पाठन शुरू कराएं।आश्रम पद्धति के विद्यालय में कुल 21 के सापेक्ष 03 शिक्षक नियुक्त है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पत्राचार कर रिक्त पद भरने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने परिसर में कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और पाया कि निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माण संस्था को नोटिस देने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

















