जौनपुर : जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक से विधायक ने की औपचारिक मुलाकात

जौनपुर : जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक से विधायक ने की औपचारिक मुलाकात

# नगर में ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए डॉ जेपी दूबे का जताया आभार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                      उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नक्शेकदम पर चल रहे स्थानीय विधायक रोजाना कहीं न कहीं औचक निरीक्षण कर रहे हैं तो वहीं बेहतर सुविधाओं के लिए जिम्मेदार व संभ्रांतजनों से औपचारिक मुलाकात कर सुझाव भी ले रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार की अपराह्न स्थानीय विधायक रमेश सिंह अपने लाव- लश्कर के साथ नगर के आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर पहुंच कर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ जेपी दूबे से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात से पूर्व हास्पिटल परिसर में बने हनुमान मंदिर पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री सिंह ने डॉ दूबे से विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए मंत्रणा कर सुझाव लिया। वहीं विधायक रमेश सिंह ने डॉ दूबे को ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को खून के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा जिससे समय पर ही मरीज को खून मिल सकेगा और खून के अभाव में मृत्युदर में कमी आयेगी।
Previous articleजौनपुर : सीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ की बैठक
Next articleजौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?