जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के आदेशानुसार व खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में शत प्रतिशत नामंकन हेतु कंपोजिट विद्यालय मेहोड़ा मुफ्तीगंज के तत्वावधान में शिक्षकों और बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई।

प्रधानानाध्यपक अजीत सेठ ने बताया कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चे से लेकर 14 वर्ष तक सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामंकन कराना है। जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीण अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में मिलने वाली बेहतर सुविधाओ की जानकारी भी दी।
इस रैली के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक रामकिशुन मौर्य, आलोक श्रीवास्तव, राजेश मौर्य, विजेंद्र यादव, दिनेश कुमार, श्रीमती दीपमाला व बीना राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव के प्रधान सचिन राय ने रैली के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को बधाई दी।
Previous articleजौनपुर : जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक से विधायक ने की औपचारिक मुलाकात
Next articleजौनपुर : रक्तदान कर बचाई एक मरीज की जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?