जौनपुर : जीएसटी विभाग छापे के नाम पर कर रहा है व्यापारियों का उत्पीड़न- राधेरमण

जौनपुर : जीएसटी विभाग छापे के नाम पर कर रहा है व्यापारियों का उत्पीड़न- राधेरमण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर जीएसटी (वाणिज्य कर) विभाग द्वारा छापे के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नामित ज्ञापन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में जौनपुर डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र कुमार को सौंपा।
इस ज्ञापन के माध्यम से नगर अध्यक्ष ने सर्वे छापे के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है। इस इंस्पेक्टर राज के कारण व्यापारी वर्ग तनाव ग्रस्त हैं और सर्वे छापे से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि सर्वे छापे के वजह से एक ईमानदार व्यापारी अपने को ठगा महसूस करता है। व्यापारी पहले ही मंदी और महंगाई से परेशान है। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि जीएसटी विभाग उत्पीड़न पर उतर आया हैं यदि इस पर रोक ना लगाई गई तो व्यापारी अपने व्यापार को बंद कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का सहयोग करते हुए जन आंदोलन में शामिल होगा। ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरी, अरशद कुरैशी, मनोज कुमार साहू, राकेश जायसवाल, विमल भोजवाल, अमर जौहरी, रमेश बरनवाल, संतोष कुमार साहू, डीके अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, सतीश अग्रहरि, लोकेश साहू, रंजीत सिंह, राजेंद्र सेठ, सोनू जायसवाल आदि व्यापारी के पदाधिकारी उपस्थित रहे उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : कांस्टेबल की हृदयाघात से मौत, कोतवाली में शोक की लहर
Next articleजौनपुर : छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?