जौनपुर : कांस्टेबल की हृदयाघात से मौत, कोतवाली में शोक की
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय कोतवाली थाना प्रभारी के कांस्टेबल ड्राइवर शिवनाथ पुष्पक का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 54 साल के थे। बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर गांव के रहने वाले थे।जानकारी के अनुसार शिवनाथ पुष्पक बीती रात में अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे सीने में दर्द होने पर उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।रात में ही उनके परिजनों को सूचना दी गई थी। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शिवनाथ पुष्पक के एक बेटा अनीस पुष्पक और चार बेटियां गुड़िया, कंचन, ज्योति और रीतू है। बेटा सबसे बड़ा और बेटियां छोटी हैं। सबसे छोटी बेटी को छोड़कर सभी का विवाह हो चुका है।
















