जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति की जेसी वीक चेयरमैन बनी डॉ मारिया शेख
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
महिला उद्यमियों की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा आयोजित होने वाले जेसी सप्ताह के लिए डॉ मारिया शेख को सप्ताह चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पूनम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि जेसीआई सप्ताह का आयोजन जेसी अभियान के संस्थापक सर हेनरी गीजेनबियर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व भर में किया जाता है।



















